क्रिटिक टीम SCP-Hi विकी की वह स्टाफ टीम है जो तथा [http://scp-hi.wikidot.com/forum/c-8471737/help:drafts-critique क्रिटिक फोरम्स, आधिकारिक डिस्कॉर्ड लेखन चैनलों तथा मुख्य साइट पर पोस्ट की गई रचनाओं पर क्रिटिक प्रदान करने के लिए उत्तरदायी है। इसके अतिरिक्त, वे उपर्युक्त तीन क्रिटिक स्थानों तथा प्रकाशित रचनाओं में व्यवहार का मॉडरेशन करने तथा नियम तोड़ने वाले व्यवहार को अनुशासन टीम अथवा डिस्कॉर्ड टीम को रिपोर्ट करने के प्रभारी हैं। अधिक विशिष्ट रूप से उनकी उत्तरदायित्व निम्न हैं:
- विभिन्न क्रिटिक स्थानों में क्रिटिक अनुरोधों का उत्तर देना।
* उन फोरम अथवा डिस्कॉर्ड थ्रेड्स पर पहल करके क्रिटिक प्रदान करना जहाँ लेखक को उत्तर प्राप्त करने में कठिनाई हो रही हो।
- लेखकों को क्रिटिक स्थानों में फीडबैक खोजने में सहायता करना।
- टीम से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देना।
- भ्रामक, अस्पष्ट, उग्र अथवा अन्यथा समस्याग्रस्त फीडबैक का समाधान करना।
* निरंतर क्रिटिसिज़्म नीति उल्लंघनों को संबंधित मॉडरेशन/अनुशासन टीम को रिपोर्ट करना जहाँ वह घटित हुआ हो।
- आधिकारिक डिस्कॉर्ड लेखन तथा क्रिटिक चैनलों का मॉडरेशन करना।
- लेखन सहायता फोरम्स का मॉडरेशन करना:
* प्रश्न डेस्क तथा अनुसंधान तथा संसाधन फोरम्स में प्रश्नों का उत्तर देना।
* आइडिया क्रिटिक फोरम का मॉडरेशन करना:
* ड्राफ्ट्स क्रिटिक फोरम का मॉडरेशन करना:
* सुनिश्चित करना कि सैंडबॉक्स लिंक्स का उपयोग हो तथा पूर्ण ड्राफ्ट टेक्स्ट फोरम्स पर पोस्ट न किया जाए।
- सुनिश्चित करना कि फोरम्स तथा डिस्कॉर्ड चैनल दोहराव वाले थ्रेड्स तथा स्पैम से मुक्त रहें।
- क्रिटिक सिस्टम्स संबंधी नीति पर चर्चा/निर्माण करना।
* आवश्यकतानुसार मौजूदा गाइड्स अथवा नीति में परिवर्तन प्रस्तावित करना, जैसे क्रिटिसिज़्म नीति।
यदि आपके पास कोई प्रश्न अथवा चिंता हो, तो कृपया आधिकारिक डिस्कॉर्ड चैनल में पूछें अथवा टीम के किसी सदस्य को संदेश भेजें।
यदि इस पेज में कोई समस्या हो, तो कृपया Maintenance & Ancillary Staff Team के किसी सदस्य से संपर्क करें।
