in discussion नियमों का अनुप्रयोग एवं अभिलेख-रक्षण / प्रशासनिक आदेश » Fiat - Limiting self-deletion by authors
तारीख: 09 फरवरी 2026
फ़िएट का प्रकार: Emergency/Acclaim
संदर्भ: स्टाफ की चर्चा के बाद यह तय किया गया है कि लेखों की स्व-मिटाई (self-deletion) को सीमित किया जाए। वर्तमान लेखक कुछ लेख खुद मिटा सकते हैं, लेकिन बिना अनुमति के बड़े पैमाने पर (mass deletion) मिटाना अनुमति नहीं होगी। सेवानिवृत्त होने वाले लेखक अपने लेख मिटवाने का अनुरोध कर सकते हैं, लेकिन खुद मिटाने की अनुमति नहीं होगी।
विवरण: लेखकों द्वारा बड़े पैमाने पर सामग्री मिटाने के प्रभावों को रोकने के लिए (जो EN wiki में भी समस्या पैदा कर चुका है), स्टाफ ने वोटिंग के बाद एक व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। जिसमें वर्तमान में ब्रांच के सदस्य लेखक अपनी इच्छानुसार अपने कुछ लेख मिटा सकते हैं। लेकिन mass deletion के लिए पहले से Deletions sub-team से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। यदि कोई लेखक ब्रांच छोड़ना चाहता है, तो उनके कार्यों को लेखक खुद नहीं मिटा पाएगा और इसके लिए भी Deletions sub-team की अनुमति आवश्यक होगी।
समर्थक:
- Astryx
- Dr Nepalwala
- Avenlee
विरोधी:
कोई नहीं
